बीआरडी मेडिकल कालेज में शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 155 नमूनों की जांच हुई। इनमें बस्ती के चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 151 नमूने निगेटिव मिले। यह जानकारी बीआरडी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को बस्ती से 24, सिद्धार्थनगर से 27, संतकबीरनगर से 27 और अयोध्या से 25 नमूने जांच के लिए आए थे। इसके अलावा गोरखपुर मंडल से गोरखपुर से 11, महराजगंज से चार और देवरिया से 37 नमूनों की जांच आई थी। इनमें 112 नमूनों की जांच शनिवार को हो गई थी। जबकि बाकी बचे नमूनों की जांच रविवार को हुई है।
इसमें बस्ती के चार रिपोर्ट पॉजिटिव आए है। इसकी जानकारी बस्ती जिला प्रशासन को बीआरडी की ओर से दे दी गई है। इसके अलावा अन्य नमूनों के रिपोर्ट निगेटिव आए है। बस्ती में चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मरीजों की संख्या 13 हो गई है। वहीं, महराजगंज में अभी तब्लीगी जमात में शामिल छह लोग ही पॉजिटिव है